Champa News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया टसर केंद्र महुदा (च) का निरीक्षण, स्व-सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना, कोसा उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने महुदा (च) स्थित टसर (कोसा) उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों का गहन अवलोकन करते हुए कोसा उत्पादन की प्रक्रिया, तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता तथा प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोसा कृमि पालन के कार्याें से जुड़े स्वसहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए।

 



निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने उपस्थित अधिकारियों से केन्द्र में चल रहे टसर पालन, कोकून उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं विपणन जैसे विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर कोसा उद्योग को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद भी किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोसा उद्योग ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थायी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन सकता है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

श्री महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूहों को निरंतर तकनीकी प्रशिक्षण, समुचित विपणन सहयोग और वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने व्यवसाय को आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक सफलता की दिशा में आगे बढ़ा सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पाद गुणवत्ता और समूह की आमदनी संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान रेशम विभाग सहायक संचालक मधुप चंदन सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...
error: Content is protected !!