Janjgir News : परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने 70 स्कूल बसों के फिटनेस की जांच की… 9 में मिली खामी तो वसूला गया जुर्माना

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुलिस लाइन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने 70 स्कूल बसों के फिटनेस की जांच की. इस दौरान ड्राइवरों की आंखों की भी जांच की गई. स्कूल बसों की मॉनिटरिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 14 बिंदु तय किया है. इस आधार पर बसों की जांच की गई. इस दौरान 9 स्कूल बस में कमी मिली, जिन पर कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला गया. साथ ही, अगली बार की जांच में कमियों को दूर कर लेने की हिदायत दी गई है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

दरअसल, आने वाले दिनों में स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत होगी. इसे देखते हुए स्कूल बसों के फिटनेस की जांच की गई. एडिशनल एसपी यातायात उदयन बेहार और जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने कहा है कि स्कूल शुरू होने के बाद स्कूल बसों की फिर जांच की जाएगी. अभी जो बसें छूट गई है, उन सब की जांच होगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : कारखाना अधिनियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

error: Content is protected !!