Raipur News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनता की मांग को सदन में उठाया, गिरौदपुरी स्टेशन के नाम को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के नाम से रखने की मांग, एक ट्रेन का नाम गुरु घासीदास के नाम से रखने की भी मांग…

रायपुर. जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही हैं. सांसद की पहल से क्षेत्र की आम जनता को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी एवं आवास जैसे मूलभूत सुविधाओं की मांगों को प्रमुखता से पूरा कराया रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

सांसद कमलेश जांगड़े ने एक बार फिर जनता की मांग को सदन में प्रमुखता से रखते हुए मांग की है. उन्होंने 17 मार्च 2026 को बजट सत्र के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र में बन रही नई रेल लाइन खरसिया-नया रायपुर पहुंचमार्ग में बनने वाली गिरौदपुरी स्टेशन के नाम को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के नाम से रखने की मांग की है तथा अपने लोकसभा क्षेत्र से गुजरने वाली किसी भी एक ट्रेन का नाम संत श्री बाबा गुरु घासीदास के नाम से रखने की भी मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सदन में इस मांग को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि यह मांग क्षेत्र के लाखों जनता की बाबा गुरुघासी दास जी के प्रति जुड़ी हुई आस्था से है, जो लंबे समय से उनके द्वारा मांग की जा रही है, इसलिए रेल मंत्री से भी विशेष आग्रह है.

error: Content is protected !!