JanjgirChampa Arrest : बलौदा पुलिस ने फर्जी तरीके से 18 सिम बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने फर्जी तरीके से 18 सिम बिक्री करने वाले आरोपी रामकृष्ण यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फ्रिंगर प्रिंट मशीन और मोबाइल को जब्त किया है. आरोपी, पनोरापारा बुड़गहन गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट की धारा 66 ( सी ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

दरअसल, व्यक्तिगत दस्तावेजों का छलपूर्वक अन्य व्यक्ति के नाम का मोबाइल सिम का लाभ प्राप्त करने की शिकायत पर जिले भर में लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत पनोरापारा बुड़गहन गांव के रामकृष्ण यादव द्वारा फर्जी तरीके से सिम बिक्री करने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो 18 सिम, फर्जी तरीके से जारी करने की बात सामने आई. इस पर बलौदा पुलिस ने आरोपी रामकृष्ण यादव को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!