JanjgirChampa Big Arrest : सील हुए 3 चेन माउंटेन का ताला तोड़कर रेत उत्खनन करने का मामला, बिर्रा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने दर्ज किया था एफआईआर, महानदी में कर रहे थे रेत का उत्खनन

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने आरोपी 3 रेत माफिया राजेन्द्र तेंदुलकर, रंजीत साहू, गनपत बघेल को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के बिर्रा पुलिस ने BNS की धारा 305 ( e ) के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामला करही गांव का है. दरअसल, महानदी में रेत के उत्खनन करते 3 चेन माउंटेन पकड़ी गई थी, जिसका ताला तोड़कर दबंगई करते, प्रशासन को मुंह चिढ़ाते ताला और सील को तोड़कर चेन माउंटेन से रेत का उत्खनन किया जा रहा था.



इसे भी पढ़े -  CG Naxal Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने

मामले के तूल पकड़ने के बाद उच्च अफसरों से शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद सक्ती के खनि निरीक्षक ने बिर्रा थाना में 3 लोगों राजेन्द्र तेंदुलकर, रंजीत साहू, गनपत बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद, 3 आरोपियों राजेन्द्र तेंदुलकर, रंजीत साहू, गनपत बघेल को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!