JanjgirChampa Gang Arrest : अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की कार का इस्तेमाल कर ज्वेलरी शोरूम में की थी करोड़ों रुपये की लूट, आरोपियों से कार जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपी विजय लाम्बा, विनोद उर्फ बिनु प्रजापति, करीमखान, इरफान अली, मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित गुड़वा को गिरफ्तार किया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. आरोपियों ने चोरी की कार का उपयोग कर बिलासपुर के ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपियों में 3 उप्र, 1 दिल्ली और 1 बिलासपुर का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, अमलीपाली गांव के दुष्यंत ने बताया कि 16-17 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने उसकी कार क्रमांक CG 13 N 0999 की चोरी कर ली थी. मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

जांच के दौरान पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर छग लाया. पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पहले अम्बिकापुर से बाइक की चोरी की थी, फिर अमलीपाली से कार की चोरी कर बिलासपुर में करोड़ों रुपये की लूट को अंजाम देकर चोरी की बाइक और कार को छोड़कर फरार हो गए थे. अकलतरा पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!