Malkharouda News : छपोरा मंडल में ऑपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा रैली में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपीसिंह ठाकुर हुए शामिल, देशभक्ति गीतों के साथ विभिन्न चौक-चौराहों से होकर निकाली गई रैली, बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया हिस्सा

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी छपोरा मंडल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छपोरा मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपीसिंह ठाकुर शामिल हुए. छपोरा के विभिन्न चौक-चौराहों से देशभक्ति गीतों से साथ यह रैली निकाली गई. इस दौरान बढ़-चढ़कर लोगों ने रैली में हिस्सा लिया और भारत माता की जय के नारे लगाए.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस मौके पर मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपीसिंह ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहसिक कार्रवाई का प्रतीक है. इससे देश का गौरव बढ़ा है. छपोरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा वीर सैनिकों को समर्पित है. तिरंगा यात्रा ने देश की एकता और देशभक्ति का संदेश दिया है.

इस दौरान रैली में मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू, मातृ सक्ती मंडल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वज सहित मंडल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!