Sakti Arrest : 59 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब, 14 नग बियर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने 59 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब, 14 नग बियर के साथ 2 आरोपी गुंजन निराला, हेम प्रकाश खूंटे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार दोनों आरोपी, मेढ़ापाली गांव के रहने वाले हैं. परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Baheradih News : चार साल बाद फिर सिवनी पहुंचा बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र, किसान स्कूल के संचालक की पहल लाई रंग, पहले सिवनी में होती थी धान खरीदी, चार साल पहले बदलकर कोसमंदा किया गया था केंद्र, किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक उठाई गई थी आवाज

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार 2 व्यक्ति शराब की बिक्री करने सकराली से गाड़ापाली होते हुए मेढ़ापाली की ओर जा रहे हैं. डभरा पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी गुंजन निराला, हेम प्रकाश खूंटे के कब्जे से 59 पाव देशी और अंग्रेजी शराब, 14 नग बियर के साथ बाइक को जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!