Akaltara News : जर्जर भवन में पढ़ने बच्चे मजबूर, निरीक्षण में जनपद सदस्य ईश्वर साहू पहुंचे स्कूल

अकलतरा. लटिया के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया बच्चों को प्रति दिन स्कूल आने अनुशासित रहने और अच्छे से पढ़ाई करने कहा गया. निरीक्षण में पहुंचे जनपद सदस्य ईश्वर साहू को बच्चों ने बताया कि अभी तक पुस्तक व स्कूल ड्रेस नहीं मिली है, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही और बिना ड्रेस स्कूल आ रहे बच्चों ने बताया कि स्कूल छुट्टी के समय कुछ असमाजिक लोग बाहर में रहते हैं और वहा से गुजरने पर परेशान करते हैं. जिस पर शिक्षकों को कहा गया कि इसका विशेष ध्यान रखें कि किसी भी बच्चों के साथ को घटना घटित न हो बाहर भी कोई बच्चों को परेशान करे तो उनको समझाईश कर उनके परिजनों को सुचित करें या थाना में शिकायत करें बच्चे सुरक्षित रहे यह सुनिश्चित हो.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

निरीक्षण में कक्षा 3 री व 5 वी के संचालित स्कूल भवन जर्जर हालत में है छज्जा गिर रहा, पानी टपक रहा. इस संबंध में तत्काल अकलतरा अनु विभागीय अधिकारी (रा0) अकलतरा को सुचना दी गई है और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस पर संज्ञान लेने आग्रह किया गया, साथ में लटिया के सरपंच रशिक बिहारी सिंह व रवि निर्मलकर एवं स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!