JanjgirChampa Big Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 16 बैंक खाते का हो रहा था गलत उपयोग, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने म्यूल अकाउंट के मामले में 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. 16 खातों में 31 लाख 49 हजार का ट्रांजेक्शन पाया गया. ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट खोला गया था, जहां गलत तरीके से अकाउंट का संचालन किया गया. मामले में पुलिस की जांच जारी है. जिले में इससे पहले म्यूल अकाउंट के मामले में कार्रवाई हो चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

पुलिस के मुताबिक, समन्वय पोर्टल से पुलिस को पता चला कि जिले के कुछ लोगों के द्वारा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से साइबर ठगी के मामले में खातों के संचालन करने की जानकारी आई. इस पर शिवरीनारायण पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद 6 आरोपी भोलाराम कुम्हार, लखन लाल सुल्तान, सुरेश साहू, गिरधारी लाल कुम्हार, हरिहर कामले और रामभरोस यादव को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!