Korba Big News : मोटर पम्प निकालते समय कुआं हुआ जमींदोज, एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत, मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास…

कोरबा. जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोडरी के आश्रित ग्राम बनवार में लगातार बारिश की वजह से कुआं धसक गया. इससे कुएं से मोटर पम्प निकालते एक ही परिवार के 3 सदस्य मलबे में दब गए, जिससे तीनों की मौत हो गई. मौके पर पुलिस पहुंची है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कवायद की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

बताया जा रहा है कि, एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनका बेटा मलबे में दबा है, जो कुएं से मोटर पम्प को निकाल रहे थे. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. फिलहाल, जटगा चौकी और कटघोरा पुलिस मौके पर है और बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम को भी बुलाया गया है, वहीं JCB को बुलाकर मलबे को हटाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Action : पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता: 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, संवाद और सहमति से निकला समाधान, प्रशासन की पहल लाई रंग, राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई, नाले व शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण...

error: Content is protected !!