Pamgarh Marpit : पामगढ़ में युवक को समझाइश देना महंगा पड़ गया, उन्हीं 3 युवकों ने ही मिलकर उसकी पिटाई कर दी, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में युवक को समझाइश देना महंगा पड़ गया और जिन युवकों को समझा रहा था, उन्हीं 3 युवकों ने ही मिलकर पिटाई कर दी. पिटाई का Video भी वायरल हुआ है. रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है. बेल्ट और लात-घूंसे की पिटाई से युवक को चोट आई है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

दरअसल, डोंगाकोहरौद गांव का युवक रोहित कश्यप, पामगढ़ आया था और यहां उसने देखा कि 2 युवक झगड़ रहे हैं. इस पर उसने समझाइश दी तो विकास सूर्यवंशी समेत 3 युवकों ने ही मिलकर कर बेल्ट और लात-घूंसे से युवक रोहित कश्यप की पिटाई कर दी. पिटाई से युवक को चोट आई है. रिपोर्ट पर पामगढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!