Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने लूट की नीयत से घर के अंदर घुसकर हंसिया से जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से हंसिया जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने लूट की नीयत से घर के अंदर घुसकर हंसिया से जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी चेतन महंती को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 351(3), 115(2), 309(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, दुर्ग जिले का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर के राकेश दास महंत ने बताया कि उसकी मां बरामद में सोई हुई थी. आरोपी हंसिया लेकर उसकी मां के गले में पहने मंगलसूत्र को लूटने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके घर वाले जाग गए. आरोपी हंसिया लेकर उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर गले को काट दूंगा कहकर धक्का देकर भाग गया, जिसे लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और आरोपी चेतन महंती को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!