Akaltara Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के मामले में 1 नाबालिग समेत 4 आरोपी को गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में 1 नाबालिग समेत 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार 3 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है, वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है. पीड़ित को बाइक में बैठा देखकर आरोपी आगबबूला हो गए थे और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था. घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

पुलिस के मुताबिक, अमन सारथी ने रिपोर्ट लिखाई कि वह अपने दोस्तों के साथ अकलतरा के अमोरा चौक के ठेले में सिगरेट लेने गया था और वहीं पर बाइक पर बैठा हुआ था, तभी आरोपी पहुंचे और बाइक में बैठने को लेकर गाली-गलौज की. फिर अमन के पेट में चाकू मार दिया था. इससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई. आरोपी प्रभात यादव, गब्बर उर्फ सुमित चौहान, संजीव उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, वहीं नाबालिग बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!