ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में बाल-वाटिका वर्ग में कक्षा-नर्सरी से कक्षा-दूसरी तक के नन्हे-मुन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के उदद्ेश्य से जांजगीर स्थित विभिन्न गणेश पंडालों में विराजित भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं वहाँ के झांकियों को दिखाया गया। सर्वप्रथम संस्था प्रागंण से शिक्षक-शिक्षिकाओं के सरक्षंण में बाल-वाटिका के विद्यार्थियों को सुरक्षित गणेश पंडालों तक पहुचाया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों ने कचहरी चौक स्थित श्री गणेश जी के दर्शन किए। कचहरी चौक का राजा के दर्शन करते हुए विद्यार्थी उत्साह एवं उमंग से झूम उठे, तथा गणेश जी के भक्तिमय गानों पर नृत्य भी किया। तत्पश्चात् वाला मोहल्ला गणेश पंडाल स्थित श्री गणेश जी का दर्शन कराया गया। वहाँ की झाकियों को देखकर नन्हें-मुन्हें विद्यार्थी उत्साहित हो उठे, प्रसाद स्वरूप उन्हें पोहा, जलेबी एवं चॉकलेट दिया गया। तत्पश्चात् उन्हें सुरक्षित स्कूल प्रागंण लाया गया। विद्यार्थी भगवान श्री गणेश जी के दर्शन करके उत्साहित नज़र आए। इस गतिविधि के सफल क्रियान्वयन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ एवं ग्राउंड स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!