Champa Arrest : बटनदार चाकू रखकर डराने वाले आरोपी युवक को चांपा पुलिस ने चरण नगर से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने बटनदार चाकू रखकर मारपीट करने की नियत से पीड़ित को डराने वाले आरोपी को चरण नगर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, विनोद कुमार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुकेश ठाकुर के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर बटनदार चाकू रखकर मारपीट करने की नियत से दौड़ाया, तभी पीड़ित घर में घुस गया. पुलिस ने आरोपी मुकेश ठाकुर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

इधर, पुलिस ने बटनदार चाकू रखकर मारपीट करने की नियत से दौड़ाने वाल आरोपी मुकेश ठाकुर को गिरफ्तार किया हैं और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!