Dabhara News : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया नमन, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, मंडल अध्यक्ष सहित पार्षद रहे मौजूद

सक्ती. डभरा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस मौके पर डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, मंडल अध्यक्ष दीपक बरेठ, भाजपा नेता हेमन्त पटेल पार्षद रामकृष्ण साहू, प्रेमलता साहू, रजनी साहू, मनोज पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

 



नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हमारे राज्य के निर्माता थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ का स्वप्न देखा था. अटल बिहारी वाजपेयी जीवन पर्यंत अजातशत्रु रहे. सभी राजनीतिक दलों में उनका वही सम्मान था जो भाजपा में था. उन्होंने अपने पूरे जीवन का हर पल देश के लिए समर्पित किया और विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ाया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!