JanjgirChampa Big Update : 9 साल के बच्चे की किडनैपिंग मामले में बड़ा खुलासा, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, चचेरे भाई ने फिरौती के लिए रची थी अपहरण की साजिश… इस तरह पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी… बच्चे और उसकी मां ने कहा… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के लगरा गांव से लापता हुआ 9 साल का बच्चा मिल गया है. पुलिस ने रतनपुर के आगे क्षेत्र से बच्चे को बरामद किया है और चचेरे भाई समेत 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 नाबालिग है. आरोपी चचेरे भाई राहुल टण्डन, प्रशांत भैना और उमेश दिवाकर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बच्चे के लापता होने के बाद पुलिस की कई टीम खोजबीन कर रही थी. एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

दरअसल, 25 अगस्त सोमवार की शाम को 9 साल का सम्राट टण्डन लापता हो गया था. पुलिस ने जगह-जगह तलाश की और 100 से ज्यादा CCTV खंगाला. साथ ही, हजारों मोबाइल नम्बर सर्च किया. इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस को क्लू मिला. इस तरह मामले में बड़ा खुलासा हुआ है और 10 लाख की फिरौती मांगने के लिए अपहरण किया गया था. हालांकि, पुलिस की तत्परता से बदमाश, फिरौती नहीं मांग सके. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त 2 चारपहिया वाहन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

बच्चे ने बताया कि उसे पुरी घुमाने की बात कहकर ले गए थे और बीच-बीच मे आंख में पट्टी बांध देते थे. रात को गाड़ी में ही बिताया. इस दौरान बदमाशों ने धमकी भी दी थी.

इधर, बच्चे की मां ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है और आरोपी को कभी भी माफ नहीं करने की बात कही है.

error: Content is protected !!