JanjgirChampa Knife Attack : 4 लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला, 1 हालत की गम्भीर, 3 बदमाशों पर आरोप, अकलतरा पुलिस कर रही तफ्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के अमोरा मोड़ पर 4 लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. हादसे में 15 साल के लड़के की हालत गंभीर है, वहीं 3 युवकों को भी चोट आई है. बाइक सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. चारों घायल दिलेश्वर भैना, भुनेश्वर भैना, अमन सारथी, अन्नू नवरंग मुलमुला के निवासी हैं. घायलों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया गया है, गम्भीर लड़के को रेफर करने की तैयारी है. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस जांच कर रही है. चाकू से चाकू से हमला करने वाले बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चला है. पुलिस द्वारा CCTV खंगाला जा रहा है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय लड़का दिलेश्वर भैना, 25 वर्षीय भुनेश्वर भैना, अमन सारथी और अन्नू नवरंग, चारों अकलतरा के अमोरा चौक पर खड़े थे, तभी 3 लोग बाइक में सवार होकर पहुंचे. फिर चाकू और चेन से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना में 1 लड़के की हालत गंभीर है और 1 युवक को भी चोट आई है. साथ ही, 2 युवकों को हल्की चोट आई है, क्योंकि घटना के वक्त ये दोनों युवक जान बचाकर भाग निकले थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पामगढ़ क्षेत्र में हुई संगीन वारदात...

इधर, वारदात के बाद बदमाश फरार हैं. घायलों को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर घायल लड़के को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस जांच कर रही है.
बाईट 1 – भुनेश्वर भैना, घायल

error: Content is protected !!