JanjgirChampa Knife Attack : बदमाश ने चाकू से 2 भाईयों पर हमला किया, एक के पेट में तो दूसरे के हाथ में लगी चोट, आरोपी हिरासत में…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह में बदमाश ने चाकू से पुरानी रंजिश में 2 भाईयों पर हमला कर दिया. हमला से शिवम सोनी के पेट में चोट लगी है, वहीं शिवा सोनी के हाथ में चोट लगी है. दोनों घायल भाईयों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है. वारदात के बाद बदमाश जागेश्वर महंत फरार हो गया था, जिसे बम्हनीडीह पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

दरअसल, बम्हनीडीह के मंदिर के पास दोनों भाई शिवम सोनी और शिवा सोनी थे, तभी रोहदा गांव का बदमाश जागेश्वर महंत पहुंचा और दोनों भाईयों को चाकू मार दिया. हमला से शिवम सोनी के पेट और शिवा सोनी के हाथ में चोट लगी है. दोनों घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!