JanjgirChaampa Lady Arrest : अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाली महिला को किया गिरफ्तार, आरोपी महिला के पास से सिल्वर का बर्तन, लोहे का चूल्हा, 18 लीटर महुआ शराब और 10 पाव देशी शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. आरोपी महिला के कब्जे से शराब बनाने का सिल्वर का बर्तन, लोहे का चूल्हा के साथ 18 लीटर महुआ शराब और 10 पाव देशी प्लेन शराब को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटमीसोनार गांव में एक महिला के द्वारा महुआ शराब कर बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी महिला के कब्जे से शराब बनाने का सामान और महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!