Sakti Arrest : सक्ती पुलिस ने देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 35 पाव शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी, असौंदा गांव के रहने वाले है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक से 2 लोग, शराब परिवहन कर रहे हैं. फिर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी अमृत लाल राठौर, संजय रात्रे के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब और बाइक को जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!