Sakti Arrest : सक्ती पुलिस ने छोटा हाथी वाहन और लोहे का नांगर की चोरी करने वाले 3 आदतन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. सक्ती पुलिस ने छोटा हाथी वाहन और लोहे का नांगर की चोरी करने वाले 3 आदतन आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिए हैं. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 61(2), 112(2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किये गए छोटा हाथी वाहन और लोहे का नांगर को जब्त किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी, सक्ती के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, सक्ती के शिवम वर्मा ने बताया कि 10 अगस्त को वह अपना छोटा हाथी वाहन को पीला महल के पास खड़ी किया था. दूसरे दिन आकर देखने पर वहां पर नहीं थी. अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी यश ठरवानी, अशोक देवांगन उर्फ पाकुदाउ और मनोज देवांगन से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि सकर्रा गांव से लोहे का नांगर को चोरी कर बेचने की योजना बनाई थी. सक्ती से छोटा हाथी वाहन चोरी करके सकर्रा से लोहे का नांगर को लोड करके सक्ती आ गए थे. पुलिस ने सक्ती से आरोपियों से लोहे का नांगर, छोटा हाथी वाहन को जब्त किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!