Sakti Child Death : डेढ़ साल के मासूम बच्चे की घर के पीछे डबरी में डूबने से हुई मौत, खेलते-खेलते डबरी में जा गिरा मासूम, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा गया

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में डेढ़ साल के मासूम शिवांश कश्यप की डबरी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, मल्दा गांव के कृष्ण कुमार कश्यप का डेढ़ साल का मासूम बेटा शिवांश कश्यप, घर के पीछे में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इस दौरान घर के सभी सदस्य घर के अंदर में थे, तभी खेलते-खेलते शिवांश कश्यप की पानी से भरे डबरी में गिरने से मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!