Sakti News : नगर को सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण और आंगनबाड़ी भवनों के लिए मिलेगी विकास की नई दिशा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मिले नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, 5 बड़े कामों के लिए रखी 2 करोड़ 76 लाख की मांग

सक्ती. जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े के निवास पर आज बिलासपुर सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी विकाश तोखन साहू के आगमन के दौरान नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सांसद कमलेश जांगड़े के साथ नगर विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे.

 



नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सक्ती नगर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए निम्नलिखित 5 बड़े कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग में प्रमुख मांगें – वार्ड क्रमांक 05 के पूरेन्हा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य ₹₹50 लाख, आदिवासी समाज हेतु रानी दुर्गावती मूर्ति स्थापना एवं चौक निर्माण कार्य के लिए ₹25 लाख, वार्ड क्रमांक 06 के नए तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य ₹35 लाख, विभिन्न वार्डों में आंगनबाड़ी भवन निर्माण (08 नग) ₹96 लाख, दर्री तालाब (महामाया मंदिर) परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य ₹70 लाख की मांग नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से इन परियोजनाओं के लिए कुल ₹2 करोड़ 76 लाख की राशि शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि ये कार्य नगर के सौंदर्यीकरण, जनसुविधा और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं, जिस पर जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही करने का आश्वासन मंत्री जी ने दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि सक्ती नगर को सुविधाओं और सौंदर्य के मामले में एक आदर्श नगर बनाया जाए. इन कार्यों से न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार होगा बल्कि नगर की पहचान भी बढ़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!