Akaltara News : सामाजिक संस्था के द्वारा अकलतरी गांव में बालिकाओं के लिए ‘माहवारी जागरूकता एवं समस्या-समाधान कार्यशाला’ आयोजित किया गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अकलतरी गांव में नवरात्रि के अवसर पर मातारानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘सृजन एक उम्मीद सृजन की’ सामाजिक संस्था के द्वारा ‘माहवारी जागरूकता एवं समस्या समाधान कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नई आशा और सकारात्मक सृजन की दिशा में कार्य करना है.

 



इस अवसर पर विद्यालय की 150 बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण किया गया, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया जा सके.

संस्था की संस्थापिका रजनी सत्तू साहू ने अपने संबोधन में सृजन संस्था की स्थापना, उद्देश्य एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संस्था का ध्येय समाज में महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की मुख्यधारा से जोड़ना है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

विशिष्ट वक्ता रंजीता चंद्रकांत साहू ने अपने उद्बोधन में धार्मिक और पौराणिक दृष्टांतों के माध्यम से समझाया कि “मासिक धर्म अभिशाप नहीं, बल्कि स्त्री शक्ति के लिए वरदान है”. उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर इस विषय पर चर्चा करना माता रानी की शक्ति और स्त्रीत्व के वास्तविक स्वरूप को सम्मान देने जैसा है.

यहां आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू राठौर ने वैज्ञानिक तथ्यों और चिकित्सीय दृष्टिकोण से मासिक धर्म की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बालिकाओं को पोषण, स्वच्छता और मानसिक सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं और उनके संकोच दूर किए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इस आयोजन में रेनू अग्रवाल, डॉ. नीता सिंह, अनिता, प्रभा साहू, शुष्मिता कश्यप तथा समाजसेवी कुलदीप जायसवाल का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम और भी सार्थक बना.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य समय लाल साहू ने संस्था परिवार के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और किशोरी बालिकाओं को आत्मसम्मान व आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते हैं.

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की सभी शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं और बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!