Janjgir Arrest : मवेशी तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 25 मवेशी को ले जा रहा था माजदा वाहन से

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी का नाम संजय सूर्यवंशी है, जो खोखरा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने 25 मवेशी को बरामद किया है और तस्करी में प्रयुक्त माजदा वाहन को जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छग पशु संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि माजदा वाहन में मवेशी तस्करी की जा रही है. इसके बाद, पुलिस ने मुनुन्द चौक के पास वाहन को रुकवाया और 25 मवेशी को बरामद किया. पुलिस ने आरोपी संजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!