JanjgirChampa Arrest : 14 लाख के डीजल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार, गिरोह बनाकर कर रहे थे वाहनों से डीजल की चोरी, …ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. NH-49 पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह के 3 आरोपी को पकड़ा है और 14 लाख रुपये के 1280 लीटर डीजल जब्त किया है, वहीं चोरी करने में प्रयुक्त स्कार्पियों को भी जब्त किया है. मामले में 2 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. गिरफ्तार आरोपी दिलेश कुर्रे और अन्नू सांडे, बलौदा क्षेत्र का रहने वाले हैं, वहीं आरोपी विजय साहू, शिवरीनारायण के तनौद गांव का रहने वाला है. इन आरोपियों ने रोकते वक्त पुलिस टीम को स्कार्पियो से कुचलने की भी कोशिश की थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से पता चला कि तनौद गांव के विजय साहू द्वारा अवैध तरीके से डीजल रखने की सूचना मिली थी. इसके बाद, पुलिस ने उसके घर में दबिश दी तो 630 लीटर डीजल मिला. पूछताछ में उसने बताया कि उसके अन्य साथी रात में डीजल छोड़ने आएंगे.

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस, टीम बनाकर मौके पर डटी रही और स्कार्पियो में पहुंचने पर घेराबंदी की. यहां कांच तोड़कर 2 आरोपी बीरेंद्र पटेल और अर्जुन रात्रे फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस ने 14 लाख के 1280 लीटर डीजल के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार 2 आरोपी की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!