JanjgirChampa Arrest : पटवारी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पटवारी से मारपीट करने आरोपी सागर ओग्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सागर ओग्रे के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 221, 132, 121(1) एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है. घटना में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने जब्त किया है.

 



दरअसल, बलौदा के हरदी गांव के कमलकांत महतो ने बताया कि वह रसेड़ा, पकरिया गांव में पटवारी के पद पर पदस्थ है. वह फील्ड के काम से रसेड़ा जा रहा था. गांव के अटल चौक के पास पहुंचा था कि सागर ओग्रे ने आकर शराब पीने रुपये मांग की और रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज कर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

फिर जान से मारने की धमकी देकर चाकू लेकर दौड़ाया था. आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था. जांच के दौरान पुलिस ने पटवारी से मारपीट करने वाले आरोपी सागर ओग्रे को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!