JanjgirChampa Big Murder Arrest : उपसरपंच की हत्या के मामले में पुलिस ने सरपंच पति समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, आरोपियों में 2 नाबालिग, 7 आरोपी भेजे गए जेल, पूरे मामले को जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव के उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या के मामले में पुलिस ने सरपंच पति राजकुमार साहू समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 नाबालिग है. गिरफ्तार 7 आरोपी को जहां न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है, वहीं 2 नाबालिग आरोपी को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है.

 



दरअसल, 6 सितंबर की रात उपसरपंच महेंद्र बघेल, अचानक लापता हो गया. दूसरे दिन 7 सितंबर को परिजन ने बिर्रा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इधर, 36 घण्टे बाद जब उपसरपंच का कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने बिर्रा के चौक पर चक्काजाम कर दिया था. इसके बाद, पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया और सरपंच पति समेत 9 लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी दी, तब घण्टे भर बाद चक्काजाम समाप्त हुआ था. आरोपियों ने हत्या कर शव को महानदी में बरेकेल पुल से फेंकने की जानकारी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दूसरी ओर, उपसरपंच की लाश को पुलिस द्वारा DDRF की मदद से महानदी में खोजबीन की जा रही है. पुलिस ने तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली थी, लेकिन 8 सितंबर को शाम तक कुछ पता नहीं चला और रेस्क्यू रोक दिया गया. इस बीच पता चला कि महानदी के बीच में मछुआरे ने शव को देखा है. इसके बाद, पुलिस फिर एक्टिव हुई. पहले तय हुआ कि 9 सितंबर की सुबह शव को बाहर निकाला जाएगा, लेकिन फिर 8 सितंबर की देर रात 11:30 बजे महानदी से शव को बाहर निकाल लिया गया. आज उपसरपंच के शव का पोस्टमार्टम किया गया. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

इधर, बिर्रा पुलिस ने सरपंच पति राजकुमार साहू समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 नाबालिग है. आरोपियों ने उपसरपंच को पहले शराब पिलाई थी, फिर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद, सरपंच पति राजकुमार साहू की कार से शव को महानदी में फेंक दिया गया था. आरोपियों ने शव नहीं मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं होने की मंशा से शव को महानदी में फेंका था और बाइक को भी महानदी में फेंक दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, उपसरपंच महेंद्र बघेल, सरपंच पति से पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार कराना चाहता था और उसे इस कार्य में शामिल करने दबाव बना रहा था. इससे सरपंच पति राजकुमार साहू नाखुश और परेशान था. इसके बाद, उसने उपसरपंच को मौत की घाट उतारने की प्लानिंग की. हालांकि, सरपंच पति की साजिश नाकाम हुआ है और वह सलाखों में पहुंच गया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!