Sakti News : नगर पंचायत बाराद्वार द्वारा कल 9 सितंबर को एक दिवसीय ‘किसान विज्ञान सम्मेलन’ कार्यशाला का होगा आयोजन, नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील

सक्ती. नगर पंचायत बाराद्वार ने अनुकरणीय पहल करते हुए कल 9 सितंबर 2025 को किसान विज्ञान सम्मेलन के रूप में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है. उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने बताया है कि किसान विज्ञान सम्मेलन के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सभी किसान भाईयों के लिए आयोजित की गई है जो की कृषि विज्ञान केंद्र जिला जांजगीर चाम्पा के सहयोग से होंगी. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि कल 09.09.2025, दिन-मंगलवार को समयः सुबह 11 बजे से 04 बजे तक उपरोक्त कार्यक्रम स्थल-अंबेडकर भवन बाराद्वार में होंगा तथा इस कार्यशाला के अंतर्गत गौ आधारित जैविक खेती/प्राकृतिक खेती, कम लागत जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक निर्माण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी तथा कार्यशाला को संबोधित करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र जिला जांजगीर चाम्पा के विशेषज्ञ डॉ. के.डी. महंत वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ प्रदीप सिंह मत्स्य वैज्ञानिक, डॉ आशीष प्रधान पौध रोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर रंजीत मोदी कीटनाशक विशेषज्ञ प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

कार्यशाला में उन्नत मछली पालन एवं बायो प्लांट तकनीक, एक लाभदायक व्यवसाय, ग्रामीण/शहरी युवाओं के लिये मशरूम की खेती एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा फसलों में रोग प्रबंधन, धान में कीट प्रबंधन एवं जैविक कीटनाशक निर्माण एवं उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों युवाओं को इस कार्यशाला का लाभ लेने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!