ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में नवरात्रि एवं विजयादशमी के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में 27 सितंबर 2025 को नवरात्रि एवं विजयादशमी के उपलक्ष्य में संस्था प्रांगण में रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दुर्गा स्तुति और भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कक्षा- नर्सरी से कक्षा-दूसरी के विद्यार्थियों ने रामायण पर आधारित नाट्य मंचन किया जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के पात्रों को बेहद जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया। साथ ही नन्हें-मुन्हें बच्चे माँ दुर्गा के नवरूप, राम, सीता, लक्ष्मण एवं रावण के रूपों में रैम्प वॉक करते हुए उत्साहित नजर आए।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

बाल-वाटिका की समस्त शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं में दशहरा पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह त्योहार हमें सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंततः अच्छाई और सत्य की ही विजय होती है। उन्होंने बच्चों को रामायण से प्रेरणा लेकर जीवन में आदर्श, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके अलावा समूह नृत्य, गरबा नृत्य साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘रावण दहन’ की झांकी रही, जिसमें रावण दहन के पहले सभी नन्हें-मुन्हें बच्चों ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए रावण दहन किया, जिससे बच्चों को अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

संस्था की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह एवं संस्था संचालक आलोक अग्रवाल द्वारा नवरात्रि एवं विजयदशमी की विशेषता बताते हुए इन्हें मनाने के कारणों को बताया, साथ ही विजयदशमी की बधाई भी दी। कार्यक्रम संचालन श्रीमती सरिता प्रधान एवं समस्त बाल-वाटिका शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। अंत में विजया दशमी की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!