Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के छात्र आकाश सिंह क्षत्री ने रायगढ़ में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन योगा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया…

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के छात्र आकाश सिंह क्षत्री ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ (छ.ग.)के अंतर्गत जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन योगा (पुरुष) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता सहित महाविद्यालय का नाम रोशन किया। आकाश सिंह क्षत्री, एमएससी वनस्पति शास्त्र प्रथम सेमेस्टर के छात्र है और उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी की लहर है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

महाविद्यालय के संचालक डॉ. जेके जैन ने आकाश सिंह क्षत्रिय के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने भी आकाश सिंह क्षत्रिय को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं. उनका अगला मैच 24 से 28 नवंबर 2025 के बीच चेन्नई के वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय योग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!