JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को भगाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गोपाल सोनझरी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, पड़रिया गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने 2023 में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गोपाल सोनझरी को गिरफ़्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!