Korba : मवेशी तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, उत्तरप्रदेश लेकर जाने के लिए निकले थे, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, इतने आरोपी पकड़े गए…

कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र के सराईपाली से घेराबंदी कर पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले 4 आरोपी को पकड़ा है. मामले के 3 आरोपी फरार है, पुलिस ने 7 मवेशी से भरे एक पिकअप और एक बाइक को जब्त कर लिया है.



जानकारी अनुसार, पिकअप वाहन में 7 मवेशी भरकर, तस्कर उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे. उरगा पुलिस को सूचना मिलते ही सराईपाली से दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों के पास पिकअप वाहन में मवेशी लेकर जाने के कोई भी दस्तावेज नहीं थे. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामलें के 3 आरोपी फरार है, जिनकी खोजबीन की जा रही है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पिकअप वाहन, 7 मवेशी और 1 बाइक जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!