Sakti Arrest : बसंतपुर गांव के कछार के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से 15 हजार 1 सौ 10 रुपये जब्त

सक्ती. डभरा पुलिस ने बसंतपुर गांव के कछार के पास जुआ खेलते 5 जुआरी हेमंत जायसवाल, कमल सोनवानी, ललित केंवट, रामनारायण चंद्रा, अर्जुन खूंटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार जुआरियों से पुलिस ने 15 हजार 1 सौ 10 रुपये को जब्त किया है.



इसे भी पढ़े -  जांजगीर बड़ी खबर : KhabarCGNews में खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 3 बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार, उल्टी करने के बाद बच्चों को कराया गया था जिला अस्पताल में भर्ती...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसंतपुर गांव के कछार के पास कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा था. मौके पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!