Sakti FIR : जेठा टोल प्लाजा के पास ट्रेलर के कुचलने से 2 मवेशी की हुई मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के जेठा टोल प्लाजा के पास ट्रेलर के कुचलने से 2 मवेशी की मौत हो गई है. पुलिस ने ट्रेलर चालक रामलाल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, सक्ती के मयंक सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बाराद्वार तरफ काम से गया था. वापस आते समय जेठा पहुंचे थे कि नेशनल हाइवे टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 मवेशी को चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों मवेशी की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

बाराद्वार पुलिस ने मामले में ट्रेलर चालक रामलाल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!