Sakti News : छपोरा चौकी पुलिस ने 2 जगहों से पटाखा की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 हजार 9 सौ 64 रुपये का पटाखा जब्त…

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के छपोरा चौकी पुलिस ने 2 जगहों से पटाखा की बिक्री करने वाले दीपक खूंटे, करमहा यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि छपोरा और नवापारा गांव में पटाखा की अवैध बिक्री की जा रही है. इस पर पुलिस ने मौके से दीपक खूंटे, करमहा यादव के कब्जे से 8 हजार 9 सौ 64 रुपये का पटाखा को जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!