Akaltara Arrest : NH 49 में मोबाइल झपटमारी करने वाले मुख्य आरोपी युवक और नाबालिग बालक गिरफ्तार, आरोपियों से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त, एक अन्य आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के NH 49 में मोबाइल झपटमारी करने वाले मुख्य आरोपी नितेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं एक अन्य नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया. घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर जिले के रसीद खान में बताया वह अपने पिकअप में ड्राइवर के साथ जांजगीर से बिलासपुर जाने के निकला था. अकलतरा के NH 49 में पहुंचने पर पिकअप का डीजल खत्म हो गया. वह पैदल डीजल लेने गया था. वहां से डीजल लेकर वापस आ रहा था, तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल को झपट मारकर भाग गए थे. अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और पतासाजी करने में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल की झपटमारी करने वाले मुख्य आरोपी नितेश यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. नाबालिक बालक को बलंबाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!