Akaltara Big News : पुलिस कस्टडी से फरार दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया, फरार होने पर 3 पुलिसकर्मियों को किया गया था सस्पेंड…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने फरार दुष्कर्म के आरोपी महावीर कंवर पकड़ लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की टीम ने उसे गृहग्राम कटनई गांव के पम्प हाउस में पकड़ा. पिछले 3 दिनों से पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी. आरोपी के फरार होने के बाद एसपी ने 3 आरक्षक को सस्पेंड कर दिया था.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में यूकेजी विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

दरअसल, आरोपी महावीर कंवर, 2 साल से स्थायी वारंटी था और 3 दिन पहले पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया था. फिर वह जेल वारंट बनने के बाद हथकड़ी के साथ पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. पुलिस की कई टीम उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन नहीं मिला था. आखिरकार, फरार आरोपी महावीर कंवर को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

error: Content is protected !!