Bilaspur News : 400 यूनिट तक हॉफ बिजली और 2500 बेरोजगारी भत्ता पुनः प्रारंभ करने की मांग की

बिलासपुर. कांग्रेस की योजना को पुनः शुरुआत को लेकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस(आरटीआई) प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ पटेल ने कहा कि पूर्व के कांग्रेस सरकार के द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना को लागू किया गया था, जिससे छत्तीसगढ़ के सरप्लस बिजली का फायदा स्थानीय जनता को मिले, जिसके लिए 400 यूनिट तक हॉफ योजना लागू किया था, पर जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो जनहित की इस योजना को बंद कर दिया था. कांग्रेस ने हर मोर्चे पर विरोध किया, जिसके बाद सरकार बैकफुट पर आकर इस योजना को पुनः चालू किया, पर सिर्फ 200 यूनिट तक.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

हमारी मांग है जनता को पूरा 400 यूनिट तक हॉफ योजना का लाभ देवे. साथ ही सौरभ पटेल ने कहा बेरोजगारी भत्ता, जो छात्रों को 2500 प्रति माह दिया जा रहा है जिससे छात्रों को आर्थिक मदद मिलती थी. इस योजना को भी पुनः प्रारंभ करने के मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास में पत्र प्रेषित किया है, जल्द ही इन मांगो को पूरा करने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

error: Content is protected !!