Sakti Big Arrest : फर्जी आबकारी पुलिस बनकर परसदाखुर्द गांव में कार्रवाई कर रुपये मांगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी मौके से फरार, 2 बाइक और 3 मोबाइल आरोपियों से जब्त, जांजगीर-चाम्पा जिले के रहने वाले चारों आरोपी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने परसदाखुर्द गांव में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 4 आरोपी नरेंद्र गोस्वामी उर्फ दाऊ, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर, लोकेश राठौर उर्फ ओम को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 319(2), 318(4), 331(4), 204, 205, 112, 351(2), 3 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. गिरफ्तार चारों आरोपी जांजगीर-चाम्पा जिले के सोंठी, अफरीद, सारागांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

पुलिस के मुताबिक, परसदाखुर्द गांव के गनपत लाल लहरे ने बताया कि उसकी बहन अमरीका बाई ने कॉल करके सूचना दी कि उसके घर में 5 लोग घुसकर शराब बेचने का काम करते हो कहकर फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूली कर रहे हैं. इसके बाद, पुलिस की वर्दी पहने 2 व्यक्ति वहां से भाग गया. पड़ोसियों की मदद से अन्य 4 लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

इधर, पुलिस ने फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. फरार एक अन्य आरोपी की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है.

error: Content is protected !!