JanjgirChampa Accident Death : बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, युवक की हुई मौत, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के तनौद गांव में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार लच्छी यादव की मौत हो गई. टक्कर के बाद घण्टों इंतजार के बाद भी सरकारी एम्बुलेंस नहीं पहुंची, फिर प्राइवेट एम्बुलेंस से युवक को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. युवक के सिर पर गम्भीर चोट लगी थी. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

दरअसल, तनौद गांव का युवक लच्छी यादव, बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. इससे युवक लच्छी के सिर पर गम्भीर चोट आई थी. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी हुई थी. काफी देर बाद घायल युवक को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!