श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव की तैयारी जोरों पर, अयोध्या से पधारेंगे आचार्य श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनाने

धर्म एवं आध्यात्म की पावन नगरी श्री शिवरीनारायण में प्रतिवर्षानुसार श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव के परिपेक्ष में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है, श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर के विशाल प्रांगण में मंच निर्माण एवं साज- सज्जा अनवरत जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष यह आयोजन 17 नवंबर तदनुसार मार्ग शीर्ष अगहन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, दिन सोमवार से 25 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी, दिन मंगलवार तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तथा अपराह्न 3:00 से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा...

कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन प्रसाद एवं ठहरने की व्यवस्था है। व्यास पीठ पर विराजित होने के लिए आचार्य बेला रामकोट अयोध्या से अनंत श्री विभूषित स्वामी मधुसूदनाचार्य वेदांताचार्य महाराज का आगमन होगा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज एवं श्री भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास के सभी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

error: Content is protected !!