Sheorinarayan News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भगवान शिवरीनारायण का दर्शन किया…

जांजगीर-चाम्पा. पीएमश्री स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अभनपुर, जिला रायपुर के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान का दर्शन, पूजन किया. छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ शिवरीनारायण पहुंचकर नगर भ्रमण के साथ भगवान शिवरीनारायण का दर्शन पूजन किया, उन्होंने भगवान जगन्नाथ जी का प्रसाद शिवरीनारायण मठ में प्राप्त किया. इस अवसर पर विशेष रूप से महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि वे सभी विद्यार्थी अभनपुर से यहां आए हुए हैं अभनपुर श्री दूधाधारी मठ रायपुर का गांव है, वहां श्री बालाजी भगवान का सुप्रसिद्ध मंदिर स्थित है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

इन्होंने यहां भगवान जगन्नाथ जी का भोजन प्रसाद प्राप्त किया है. कहा भी गया है कि जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ. उन्होंने स्कूल के प्राचार्य तथा स्टाफ का साल एवं भगवान शिवरीनारायण का तैल चित्र भेंट करके सम्मान किया. स्कूल की प्राचार्य श्रीमती त्रिपाठी ने शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त जी महाराज के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और कहा कि महाराज जी ने मेरे स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का जो सम्मान किया है, उसे आजीवन याद रखूंगी. यह पवित्र स्थान है, जहां हम सभी को पुण्य लाभ एवं आत्मिक शांति की अनुभूति हुई. सभी छात्र-छात्राओं ने महानदी की त्रिवेणी संगम और खरौद नगर पहुंचकर भगवान लक्ष्मेश्वर महादेव का भी दर्शन, पूजन किया इस अवसर पर विशेष रूप से सुखराम दास, त्यागी महाराज, टुक राम वर्मा, पुरेंद्र सोनी, गणेश नेताम, हर्ष दुबे, खगेश वर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!