Sakti Arrest : घर अंदर सो रही महिला से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने घर अंदर सो रही महिला से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी पुष्पेंद्र बरेठ को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64(1), 332(B), 351(2) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र बरेठ, लवसरा दर्रीपारा के वार्ड क्रमांक 9 का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, बाराद्वार थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह घर में अपने बच्चे के साथ सोई हुई थी. उसी समय आरोपी पुष्पेंद्र बरेठ, उसके घर अंदर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गया था. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.
इधर, बाराद्वार पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पुष्पेंद्र बरेठ को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!