Sakti Arrest : नगरदा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. नगरदा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी झंगलूराम कुम्हार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी झंगलूराम कुम्हार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी नगरदा में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी झंगलूराम कुम्हार के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

error: Content is protected !!