Sakti News : लोहराकोट गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, नशे से दूर रहने लोगों से की गई अपील, बाराद्वार थाना प्रभारी और आबकारी विभाग की टीम ने गांव में ली बैठक

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के लोहराकोट गांव में बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव और आबकारी विभाग की टीम ने गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के माध्यम से बैठक में गांव के लोगों को नशा से दूर रहने की अपील की गई है. इस दौरान गांव में सरपंच, पंच, कोटवार और महिला समूह के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. संदिग्ध लोगों को अवैध रूप से महुआ शराब बनाने एवं बिक्री नहीं करने की समझाइश दी गई. नशा से होने वाले दुष्प्रभावों को समझाया गया. इस बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष मौजूद थे.



इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

error: Content is protected !!