Sakti News : हसौद में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेता ने किया भूमिपूजन

सक्ती. हसौद में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े ने भूमिपूजन किया. यह आयोजन 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरण, सद्विचारों का प्रसार और लोकमंगल की भावना को सशक्त करना है.

 



इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हसौद की पुण्यभूमि में 251 कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ. ऐसे आयोजन, विचारों और संस्कारों की अभिवृद्धि राष्ट्र निर्माण के लिये अत्यंत आवश्यक हैं. भारत आज तीव्र गति से आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है. हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी बढ़ रहे हैं. इस विकास यात्रा में भारत की सनातन परंपराओं की दृढ़ स्थापना और मूल्यों का संरक्षण हमें विश्व में बेहतर योगदान देने में समर्थ बनाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा, गायत्री परिवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!