Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल से दिव्यांग हितग्राही को तत्काल मिली ट्राईसाइकिल, दिव्यांग के चेहरे पर दिखी खुशियों की मुस्कान

सक्ती. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के विशेष प्रयासों से परसदाखुर्द निवासी 77 वर्षीय श्याम लाल पटेल पिता भोगलाल पटेल को समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से संपर्क कर हितग्राही को तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई. लाभार्थी के पास किसी भी प्रकार के शासकीय दस्तावेज मौजूद नहीं थे, लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष ने स्वयं आगे आकर सभी आवश्यक सरकारी दस्तावेज तुरंत तैयार करवाए और बिना किसी देरी के ट्राईसाइकिल दिलवाई. ट्राईसाइकिल मिलने के बाद हितग्राही के लिए अब आवागमन आसान हो गया है. सहायता मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

नगरपालिका अध्यक्ष के इस मानवीय और संवेदनशील कदम की पूरे नगर में प्रशंसा हो रही है. गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति उनकी दरियादिली ही उन्हें जनता के दिलों में विशेष स्थान दिलाती है, जिसके कारण लोग उन्हें गरीबों का मसीहा कहकर भी पुकारते हैं. नगरवासी अध्यक्ष के ऐसे जनसेवी कार्यों की सराहना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!